144 देशी पव्वों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिए द्वारा किए जा रहे कार्यों के अन्तर्गत काठगोदाम पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को 144 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

काठगोदाम थाना पुलिस बागजाला क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान पनचक्की के पास खड़े कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। एक व्यक्ति झाड़ियों की बीच में छिप गया जिसे दबोच लिया गया। उसके पास रखे गए कट्टों की जब तलाशी ली गई तो उसमें 144 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विशाल विश्वास पुत्र स्व. गोविंद विश्वास निवासी कालीनगर दिनेशपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खेड़ा मनोज कुमार, कां0 चन्दर सामंत, सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा में कृषि विभाग की कैंटर खाई में गिरी, चालक की मौत; 3 घायल, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440