समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। 45 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
जनपद नैनीताल में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा- निर्देशन एवं चौकी प्रभारी पीरुमदारा उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में चौकी में तैनात कानि0 मेघा चन्द, युगल मिश्रा ने ग्राम धर्मपुर टाण्डा से एक कच्ची शराब तस्कर करन सिंह पुत्र ओम प्रकश सिंह निवासी धर्मपुर को कुल 45 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



