पुलिस ने नशे के 25 इंजेक्शनों के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच हल्द्वानी। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने नशे के 25 इंजेक्शनों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी स्मैक तस्करी, चोरी, लूट आदि की घटनाओं में जेल जा चुका है। उत्तराखंड को ड्रग्स से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अब तक सैकड़ों लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है

यह भी पढ़ें -   देहरादून में फर्जी ‘राजनीतिक संपर्क’ का जालः ठगी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भावुक

इसी अभियान के अन्तर्गत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मो. जुनेद उर्फ गप्पू बनभूलपुरा का रहने वाला है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई संजीत कुमार राठौड़, कां. परवेज अली, सुरेन्द्र सिह, राजा गौतम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   ६ अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440