पुलिस ने वर्षों से फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता जो नाम बदलकर रह रही थी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने कई वर्षों से फरार चली रही ईनामी अभियुक्ता जो आशा से भावना बन रह रही थी को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर बीस हजार रूपये का ईनाम भी था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बताते चलें कि मूलरूप से मूल पता ग्राम मलसा खेङा थाना शीशगढ़, बहेड़ी निवासी आशा उर्फ भावना पत्नी अमरपाल उर्फ अम्बे के खिलाफ वर्ष 2008 में थाना काठगोदाम में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद यह महिला अपने किराये के मकान को छोड़कर रूद्रपुर से फरार हो गई और अपना नाम बदल कर भावना रख लिया। इसके बाद उसने अमरपाल नामक व्यक्ति से शादी कर ली और अपने शीशगढ़, बरेली से भी भूमिगत होकर मोहल्ला बरसड़, हमीरपुर हिमांचल प्रदेश में चोरी छुपे रहने लगी। जहां उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड व पहचान पत्र आदि बनवा लिये। लेकिन पुलिस उसकी तलाश करती रही। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 20 हजार का ईनाम घोषित करवाया और कार्ययोजना तैयार की गई। सुरागरसी व पतारसी के आधार पता चला कि उक्त महिला हिमाचल प्रदेश चली गई है। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह महिला अपने वकील से मिलने हल्द्वानी आ रही है। जिसे पुलिस की टीम द्वारा धर दबोचा। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। टीम में एसओ प्रमोद पाठक, एएसआई अरबिन्द सिंह, कां0 अरबिन्दु कार्की, महिला कां0 भगवती रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री के कालाढूंगी दौरे से पहले युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कुसुमखेड़ा में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440