समाचार सच, रामनगर। दुकान से मोबाइल चुराने वाले अभियुक्त को मोबाइल चुराकर ले जाते गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
ज्ञात हो कि विगत रविवार को इंदिरा कालोनी वार्ड नं. 8 स्थित खुल्बे जनरल स्टोर के स्वामी राजेन्द्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से एक मोबाइल फोन रियलमी ए-12 गुम हो गया है, पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त फोन को खताड़ी फायर स्टेशन के पास रहने वाले रेहान अहमद पुत्र मंजूर अहमद के पास से बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध चोरी की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



