पिकअप में 11 बेजुबान जानवरों को ठूंस कर ले जा रहे तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दो पिकअपों पर 11 बेजुबानों जानवरों को ठूंस कर ले जा रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर वाहनों को सीज कर दिया। बेतालघाट पुलिस को सूचना मिली कि खैरना-बेतालघाट मार्ग पर स्थित पाणाकोट से तीन व्यक्ति पिकअप संख्या यूके04सीबी 3008 मे 05 भैंस व दूसरी पिकअप संख्या यूके 18 सीए 5739 में 06 भैंस कुल 11 बेजुवान जानवरों को ठूंस- ठूंस कर ले जा रहे है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ संबंधित मार्ग पहुंचकर घेराबंदी कर उपरोक्त दोनों पिकअप को रुकवाया तो देखा कि दोनांे पिकअपों में कुल 11 जानवरों को ठूंस-ठूंस कर एक-दूसरे के ऊपर लादकर पशु क्रूरता कर ले जाया जा रहा था। पकड़े गये अभियुक्त गणों में आजम पुत्र बब्बन खान, निवासी गैस गोदाम रोड खताडी, वसीम, पुत्र शकील, निवासी केलाखेड़ा थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर, मोहम्मद नौशाद पुत्र शकूर अहमद निवासी कालाढूंगी बंदोबस्ती थाना जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से समस्त 11 जानवरों को आजाद करवाया गया तथा तीनों अभियुक्त के खिलाफ थाना बेतालघाट में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा उपरोक्त दोनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
गिरफ्तारी पुलिस टीम में का0 दीपक सिंह, जीवन मेहरा, रामकृपाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   दुखदः नैनीताल घूमने निकला परिवार कभी घर नहीं लौटा, खाई में समाई खुशियां, मां-बाप समेत दो मासूमों की मौत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440