समाचार सच, हल्द्वानी। थर्टीफर्स्ट व नववर्ष को लेकर पुलिस का चैकिंग अभियान तेज हो गया है। इस अभियान में पुलिस के हाथ नशे के सौदागर भी लग रहे हैं। बीती रात भी पुलिस ने नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। तीनों के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गये तस्करों को एनपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। नगर में पुलिस नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाये हुए है। थर्टीफर्स्ट व नववर्ष पर कोविड नियमों के पालन व संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने यह अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान में पुलिस नशे के सौदागरों की धरपकड़ पर भी फोकस किए हुए है। पुलिस का मानना है कि जश्न मनाने के बहाने तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी भी कर सकते हैं। जिसके चलते पुलिस जिले की सीमा में चौकिंग तेज किए हुए है। इस क्रम में बीती रात पुलिस ने बाहरी नंबर की बाइक को रोका तो उसमें से स्मैक बरामद की गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा व गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टांडा बैरियर पर रूद्रपुर की ओर से आती बुलट संख्या यूपी47उफ-3170 को चौकिंग के लिए रोका और चालक से कागजात दिखाने को कहा तो वह सकपका गया। शक होने पर जब पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 14.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये तस्करों ने अपने नाम कामेश सिंह पुत्र गोविन्द सिंह व जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र जरनैल सिंह निवासी गिरीजा विहार कमलुवागांजा बताये। दोनों ने बताया कि वह उक्त स्मैक रूद्रपुर से खरीद कर ला रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बुलट को सीज कर दिया है। वहीं राजपुरा चौकी पुलिस ने भी एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी के अनुसार क्षेत्र में महिला स्मैक तस्कर के लंबे समय से सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस उसे रंगेहाथ दबोचने की फिराक में थी। बीती रात भी मुखबिर से सूचना मिली कि महिला तस्कर स्मैक बेच रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापा मारकर उसे रंगेहाथ दबोच लिया। उसके पास से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पकड़े गये तीनों तस्करों से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जिनके आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीए एक्ट में केस दर्ज किया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












