11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पुलिस ने 2 अभियुक्त किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना डालनवाला पुलिस ने 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद मे अवैध नशे व तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निर्देशानुसार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा गठित पुलिस टीम ने आज रविवार को 2 अभियुक्तगणों सोहेल उर्फ सान पुत्र श्री शेर मौहम्मद निवासी 73 आराघर थाना डालनवाला जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष व शाहरुख खान पुत्र रिजवान खान निवासी एमडीडीए डालनवाला, थाना- रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष को 11 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद इलेक्ट्रोनिक तराजू के सीएसडी कैन्टीन के सामने ईसी रोड से गिरफ्तार किया हैं।

जिनके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बरामद स्मैक को मद्रासी कालोनी में रहने वाली किसी अम्मा से खरीदकर लाये हैं। उन्होंने पुलिस टीम को बताया की वह दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर मुकदमा अपराध सख्या- 83/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

Police arrested two accused with 11 grams of illegal smack

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440