बंद घर से माल उड़ाने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बंद घर में सेंध लगाने वाले दो चोरों को माल के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार डीएफओ कंपाउंड, बरसाती नहर तिकोनिया निवासी सुधीर चौहान पुत्र मनोहर चौहान बीती 17 अगस्त को परिवार के साथ नैनीताल गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद घर में सेंध लगा दी। चोर घर से सोनी टीवी, सेटअप बॉक्स, मिक्सी, सोने की चेन व मोबाइल फोन ले उड़े। घटना का पता परिवारजनों के वापस लौटने पर चला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। इसके लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने दो चोरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पकड़े गये चोर शंकर व कमल निवासी राजपुरा के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440