समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी संजीत राठौर के दिशा निर्देशन में रात्रि गश्त कर पुलिस टीम ने टीपीनगर तिराहे के समीप एक युवक को संदिग्धावस्था में खड़ा देखा, युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम हिमांशु कश्यप पुत्र स्व. प्रदीप कश्यप निवासी गली नंबर 5 रामपुर रोड बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



