समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की स्कूटी लेकर जा रहे चोर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह स्कूटी की नंबर प्लेट हटाकर उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस ने पकड़े गये चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। मुखानी स्थित विवेकानन्द अस्पताल में कार्यरत गौजाजाली निवासी अफजल खान पुत्र अबरार खान के अनुसार उसने बीती 21 दिसम्बर को अपनी स्कूटी संख्या यूके 04एसी-7151 अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ दिन बाद जब पार्किंग में गया तो स्कूटी गायब थी। इस पर उसने पुलिस से स्कूटी बरामदगी की गुहार लगाई। इधर पुलिस ने बीते शाम चौकिंग के दौरान गांधी आश्रम तिराहे में बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को चौकिंग के लिए रोक लिया। जब पुलिस ने चालक से कागजात दिखाने को कहा गया तो वह सकपका गया और इधर-उधर की बातें बनाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने स्कूटी चोरी की होने की बात कबूल ली। पकड़े गये चोर धर्मपाल मौर्य पुत्र दीप चन्द्र मौर्य निवासी मुखानी ने पुलिस को बताया कि उसने पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट को तोड़कर स्कूटी की डिग्गी में छिपा रखा है। जांच पड़ताल में पता चला कि उक्त स्कूटी को अस्पताल की पार्किंग से चोरी किया गया है। पुलिस ने पकड़े गये चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल के लिए रवाना कर दिया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


