पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, कार से करते थे तस्करी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के रामनगर में पुलिस टीम ने जाल बिछा कर गांजे की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पकड़ा है। टीम ने उनके पास से 56.790 किलोग्राम गांजा बरामद की है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को सघन चौकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में एसओजी प्रभारी अनीस अहमद और प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चौकिंग अभियान में ढिकुली की ओर जंगल रॉर रिसोर्ट के पास गर्जिया की ओर से आ रही इंडिगो कार को रोकने पर वाहन चालक वाहन न रोक कर पीछे मोड़ने लगा।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहन को चौक करने पर चालक व अन्य सवार व्यक्ति से कार में रखे कट्टों के बारे में पूछने पर उसमें मडुआ होना बताया। चैक करने पर 04 कट्टों में से 56.790 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनों तस्करों हरजाप सिंह उर्फ जेपी पुत्र स्व. नसीब सिंह निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर और ईश्वर सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी- सीलीतल्ली, तहसील- थैलीसैंड, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़

पूछताछ में हरजाप उर्फ जेपी उपरोक्त द्वारा बताया कि वह गांजे का काम कई सालों से कर रहा है। पहाड़ों से गांजा सस्ते दामों मे लेकर पीरूमदारा क्षेत्र थारी व अन्य जगहों पर ड्रग पैडलरो को महंगे दामों मे किलो के हिसाब से बेचता है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीश अहमद, एसएसआई मौ0 यूनुस, मनोज नयाल, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल चंदन नेगी, विपिन शर्मा, संजय दोसाद, संजय सिंह शामिल रहे। सार्थक करने के लिए पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार वार जारी है। इसके तहत पुलिस और एसओजी ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसओजी एवं सभी थाना प्रभारियों को सघन चौकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में एसओजी प्रभारी अनीस अहमद और प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चौकिंग अभियान में ढिकुली की ओर जंगल रॉर रिसोर्ट के पास गर्जिया की ओर से आ रही इंडिगो कार को रोकने पर वाहन चालक वाहन न रोक कर पीछे मोड़ने लगा।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहन को चौक करने पर चालक व अन्य सवार व्यक्ति से कार में रखे कट्टों के बारे में पूछने पर उसमें मडुआ होना बताया। चौक करने पर 04 कट्टों में से 56.790 किलोग्राम गांजा बरामद कर दोनों तस्करों हरजाप सिंह उर्फ जेपी पुत्र स्व. नसीब सिंह निवासी नई बस्ती लालढांग थारी रामनगर और ईश्वर सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी- सीलीतल्ली, तहसील- थैलीसैंड, पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हरजाप उर्फ जेपी उपरोक्त द्वारा बताया कि वह गांजे का काम कई सालों से कर रहा है। पहाड़ों से गांजा सस्ते दामों मे लेकर पीरूमदारा क्षेत्र थारी व अन्य जगहों पर ड्रग पैडलरो को महंगे दामों मे किलो के हिसाब से बेचता है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीश अहमद, एसएसआई मौ0 यूनुस, मनोज नयाल, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल चंदन नेगी, विपिन शर्मा, संजय दोसाद, संजय सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440