पुलिस ने पालिकाध्यक्ष के दवाब में दर्ज किया मुकदमा: नागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष व समाजसेवी नरेश पांडे पर पुलिस ने भवाली पालिकाध्यक्ष के दबाव में जो मुकदमा दर्ज किया है जिसकी शिवसेना कड़ी निंदा करती है उक्त विचार शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेन्द्र नागर ने प्रेस को जारी बयान में कहे।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बगैर जांच किए एक जनप्रतिनिधि पर क्यों मुकदमा दर्ज करने की शिवसेना उसकी घोर निंदा करती है साथ ही इस विषय को लेकर समाजसेवियों व शिवसैनिकों में रोष व्याप्त है उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर समाजसेवी नरेश पांडे पर लगे मुकदमे अतिशीघ्र वापस लिए जाएं ऐसा ना होने की दशा में शिवसैनिक भवाली पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलात्मक कार्रवाई के लिए विवश होंगे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लगभग विगत 100 दिनों से गरीब लोगों की राशन इत्यादि खाद्य सामग्री बांटकर नरेश पाण्डे ने जो अपनी मदद का जज्बा लोगों के प्रति दर्शाया उससे उनके साथ समाज के निम्न तबके का व्यक्ति भी उनके प्रति सहानुभूति प्रकट कर रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण में निर्धन, असहाय व गरीब लोगों की मदद शासन-प्रशासन, सरकार व नगर पालिकाध्यक्ष तथा पालिका प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए थी लेकिन उनके द्वारा ना किये जाने पर नरेश पांडे ने जनहित में जो कार्य किया उनके कार्यों से खिन्न होकर नगर पालिकाध्यक्ष भवाली ने नरेश पांडे सोनू पर दुर्भावना से ग्रस्त होकर मुकदमा दर्ज कराया, अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो पूरे जिले में व्यापारी संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को विवश होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440