अल्का पूनम के घर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षाए सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है निगरानी, क्या है मामला, जानने को पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अल्का पूनम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे घर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। जबकि घर में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। आपको बता दे कि बीते आठ नम्वबर को काठगोदाम नैनीताल रोड निवासी पूनम की मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी। उनकी मौत के बाद शव पर दो लोगों ने दावा ठोंका। जिसके बाद से शव पोस्टमार्टम हाउस में ही रख दिया था। शव पर पहला दावा खुद को पूनम का पति कहने वाले राजू डेनियल और बेटा बताने वाले सन्नी ने दावा ठोंका। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दोनों साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिसके बाद सिटी मजिट्रेट ऋचा सिंह ने शनिवार तक का वक्त दिया। शनिवार को सन्नी ग्राम प्रधान द्वारा लिखित एक पत्र और डेनियल शादी के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी लेकर पहुंचा। खुद को राजू डेनियल बताने वाले का नाम आधार कार्ड में डेनियल युनुस मसीह था। जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों के दावे खारिज कर दिए। मामले में पादरी की गवाही भी हुई और पादरी ने बताया कि पूनम ने चर्च में सदस्यता ली थी। जिस पर यह माना गया गया कि पूनम ने ईसाई धर्म अपना लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने अल्का पूनम के शव को सुपुर्दे खाक किया। इधर अब पुलिस ने अल्का पूनम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि पूरे घर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440