पुलिस पालिकाध्यक्ष के कहने पर कर रही है कार्य : दिनेश अग्रवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष व समाजसेवी नरेश पांडे जिनके द्वारा कोरोना संक्रमण काल में उत्कृष्ट कार्य करना पालिकाध्यक्ष को नहीं भाया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। जिसके चलते पुलिस द्वारा बगैर किसी जांच के मुकदमा दर्ज करना पालिकाध्यक्ष के दबाव को दर्शाता दिख रहा है उक्त विचार प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नैनीताल युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू द्वारा कहे गये।
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर समाजसेवी नरेश पांडे पर लगे मुकदमे अतिशीघ्र वापस लिए जाएं ऐसा ना होने की दशा में युवा व्यापार मण्डल भवाली पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलात्मक कार्रवाई के लिए विवश होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लगभग विगत 100 दिनों से गरीब लोगों की राशन इत्यादि खाद्य सामग्री आदि गरीब, असहाय व मजदूरों में बांटकर नरेश पाण्डे के प्रति लोगों का प्रेम तथा उनका जुड़ाव कुछ लोगों के राजनैतिक कॅरियर में आड़े आ रहा था। जबकि कोरोना संक्रमण में निर्धन, असहाय व गरीब लोगों की मदद शासन-प्रशासन, सरकार व नगर पालिकाध्यक्ष तथा पालिका प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए थी लेकिन उनके द्वारा ना किये जाने पर नरेश पांडे ने जनहित में जो कार्य किया उनके कार्यों से खिन्न होकर नगर पालिकाध्यक्ष भवाली ने नरेश पांडे सोनू पर दुर्भावना से ग्रस्त होकर मुकदमा दर्ज कराया, अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो पूरे जिले के युवा व्यापारी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन को विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी।
युवा जिला अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल दीपू महामंत्री परमजीत सिंह पम्मा एवं समस्त पदाधिकारी वीरेंद्र जायसवाल, सुनील गुप्ता, दिनेश जोशी, मुकुल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, विपिन साहू, जीशान मलिक, मिंटू गुप्ता, कपिल वर्मा, विजय कश्यप, पूरन सागर, राजेश साहू, विक्रम मनचंदा, अर्जुन छाबड़ा, विनोद गुप्ता, सतीश साहू, हेमंत गुप्ता, मोहम्मद हसीन, सनी कपूर, अमित बिष्ट, संजय गोयल, कंवलदीप सिंह, उमेश लोधी, मधुकर सिंह बनोला, जस्सी चड्ढा, दीपक गुप्ता, निशांत वैभव, राजन, मनीष साहू आदि ने भी रोष व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440