यातायात में अवरोध पैदा करते वाहनों को पुलिस ने हाईट्रोलिक मशीन से उठवाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने यातायात में अवरोध पैदा कर रहे सड़क पर खड़े वाहनों को हाईट्रोलिक मशीन के द्वारा उठवाया।

नैनीताल पुलिस द्वारा विगत दिनों में आयोजित लाइव सेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने सुझाव में हल्द्वानी शहर के कुछ स्थलों में अनावश्यक रूप से वाहनों को खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही। जनता के सुझाव पर एसएसपी नैनीताल द्वारा त्वरित एक्शन लेकर यातायात प्रभारी हल्द्वानी को ऐसे स्थलों को चिन्हित कर यातायात में बाधा पहुंचा रहे वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महानगर यातायात निरीक्षक राकेश माहरा व उनकी यातायात टीम द्वारा नैनीताल रोड एवम् रोडवेज के सामने गली में यातायात बाधित कर रहे अनावश्यक खड़े वाहनों को हाइट्रोलिक मशीन की मदद से वाहनों को हटवाया गया तथा उल्लंघनकर्ताओ के विरुद्ध चलानी कार्यवाही भी की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजूद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440