भवाली के व्यापारी नेता नरेश पांडे की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस, फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली। भवाली के चर्चित व्यापारी नेता एवं उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई के तहत नैनीताल पुलिस उनकी भवाली स्थित आवास पर पहुंची। इसी दौरान नरेश पांडे ने अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव प्रसारण कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली में एक युवती ने नरेश पांडे के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -   7 जुलाई 2026 का पंचांग: आज कालाष्टमी व्रत, हरेला बोने की शुरुआत, जानें सभी राशियों का हाल

बाद में इसी प्रकरण में नया घटनाक्रम सामने आया। युवती ने पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने की प्रक्रिया अपनाते हुए तल्लीताल थाने में तीन अन्य युवकों के खिलाफ अलग मुकदमा दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने कथित रूप से उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर व्यापारी नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया।

सूत्रों के अनुसार, मामले में नरेश पांडे को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए उनके आवास पहुंची।

फेसबुक लाइव के दौरान नरेश पांडे ने दावा किया कि पुलिस बिना वारंट उनके घर पहुंची और उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ तथा उनके पिता, भाई और बेटे के साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की। उन्होंने यह भी कहा कि युवती ने धारा 164 के तहत दिए गए बयान में उनके पक्ष में बातें कही हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ कांग्रेस में बवाल: निष्कासित नेताओं ने खोला मोर्चा, हाईकमान तक पहुंचेगी लड़ाई

लाइव वीडियो अचानक समाप्त हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

समाचार सच संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष उपलब्ध होते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440