नववर्ष पर मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद
समाचार सच, देहरादून। नववर्ष पर मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया जा रहा है। इस दौरान 14 उपनिरीक्षक, 42 कांस्टेबल, पांच महिला कांस्टेबल व एक प्लाटून पीएसी 29 दिसंबर रात से एक जनवरी 2021 तक तैनात रहेगी। मसूरी जाने वाले चौपहिया वाहनों के लिए लाइबे्ररी में एमडीडीए व कैम्पटी स्टैंड पार्किंग, दुपहिया वाहनों के लिए मसूरी मॉर्डन स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पिक्चर पैलेस की तरफ राधा कृष्ण मंदिर के पास, एमडीडीए व टाउन हॉल में पार्किंग बनाई गई है।
वन-वे: लाल टिब्बा से देहरादून आने वाले वाहन मलिंगार तिराहे से पुरानी टिहरी रोड से होते हुए बाटाघाट-बुडस्टॉक स्कूल से टिहरी बाईपास होते हुए जेपी बैंड से वन-वे व्यवस्था से बार्लोंगंज के रास्ते देहरादून आएंगे।
इस तरह रहेगा मसूरी का ट्रैफिक रुट प्लान :-
1- देहरादून से आने वाला ट्रैफिक मेन रोड से किंक्रेग आयेगा, वहां से लाईब्रेरी को जाने वाला लाईब्रेरी की तरफ जायेगा तथा पिक्चर पैलेस वाला पिक्चर पैलेस और लण्ढौर ध् लाल टिब्बा वाला ट्रैफिक पिक्चर पैलैस होते हुये वाया घण्टाघर ध्मलिंगार को जायेगा।
2- मसूरी मे आने वाले वाहनों में से फोर वीलर के लिए लाईब्ररी मे एमडीडीए पार्किंग, तथा कैम्प्टी स्टैण्ड पार्किंग तथा टू वीलर के लिए मसूरी मॉर्डन स्कूल मे पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पिक्चर पैलेस की तरफ राधा कृष्ण मन्दिर के पास पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग एवं टाउन हॉल पार्किंग पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
3- लाल टिब्बा से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक मलिंगार तिराह से पुरानी टिहरी रोड से होते हुये बाटाघाटध्वुडस्टोक स्कूल से टिहरी बाईपास होते हुये जेपी बैण्ड से वन वे व्यवस्था से बालोंगंज होते हुये देहरादून जाएगा।
4- देहरादून जाने वाला समस्त ट्रैफिक जेपी बैण्ड से वाया बालोंगंज होते हुये देहरादून जाएगा।
5-पिक्चर पैलेस से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक बडे मोड से होते हुये वाईनबर्ग एलन स्कूल से टिहरी बाईपास होते हुये जे0पी बैण्ड वाया बार्लोंगंज से देहरादून जायेगा।
6-पिक्चर पैलेस स्थित होटलों को जाने वाले वाहन पिक्चर पैलेस बेरियर से ग्रीन चैक तथा ग्रीन चैक से कैमल्स बैक रोड से हो कर अपने अपने होटलों पर पहुंचेगे तथा अपना वाहन सम्बन्धित होटलों की पार्किंग पर पार्क करेंगे या निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्किंग करेंगे।
7- माल रोड पर वाहनों की पार्किंग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगी तथा माल रोड पर किसी भी स्थिति मे कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












