वाहन चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में हुई वाहन चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी व शराब तस्करी की घटनाओं में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 मई को श्याम सिंह पुत्र करण सिंह निवासी आर्शीवाद एनक्लेव वसंत विहार देहरादून ने थाना बसंत विहार पहुंचकर थाना पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की उनके घर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा उनकी मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर संख्या यूपी 12 एई 6794 चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वसंत विहार पर तत्काल अंतर्गत धारा 379 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गए। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास के लगभग 95 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी में जेल गए एवं वर्तमान में जेल से रिहा हुए वाहन चोरों का भौतिक सत्यापन करते हुए घटना के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई।

यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा

पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों से चेकिंग के दौरान मलिक चौक के पास से वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमन दिवाकर पुत्र पप्पू दिवाकर निवासी 89 शास्त्री नगर खाला थाना बसंत विहार देहरादून को उक्त चोरी कि गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी व शराब तस्करी में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल । 10 नवंबर 2026, मंगलवार। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व आज, जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440