पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में शराब की तस्करी जोरों पर है। इसके खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी उसे चौपुला चौक के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने पास जाकर उसे थैले की तलाशी ली तो उसमें से 50 पव्वे कच्ची शराब बरामद हुए। इस पर तस्कर कमल प्रसाद मौर्य पुत्र मथुरा प्रसाद मोर्य निवासी दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये तस्कर ने बताया कि वह इस कारोबार में लंबे समय से संलिप्त रहा है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशा तस्कर छोटा हो या बड़ा सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440