ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस की सख्ती, ब्लैक फिल्म हटाई गई, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। दीपक कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहर क्षेत्र में पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संदिग्ध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी मिली, उन्हें मौके पर ही हटवाया। साथ ही एल्कोमीटर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440