हल्द्वानी में पुलिस की चौकसी की पोल खुली, घर के प्रांगण में बने शिव मंदिर से चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में आये दिन चोरी की घटना होने से पुलिस नगर में पुलिस की चौकसी के दावों की हवा निकलती जा रही है। जहां एक ओर पुलिस विशेष चौकसी का दावा कर रही है, वहीं चोर पुलिस को चुनौती देते जा रहे हैं। विगत 12 जनवरी की रात को चोरों ने एक घर के प्रांगण में बने मंदिर में धावा बोलकर वहां से सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित घर स्वामी ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंप का कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में दिनेश महतोलिया निवासी देव विहार गली नंबर 10, लोहरियासाल मल्ला उंचापुल ने कहा है कि उसने घर के प्रांगण में भगवान शिव का मंदिर बनाया हुआ है। जिसमें बीती 12 जनवरी की रात चोरों ने धावा बोल दिया। गेट फांदकर घुसे चोर मंदिर में रखा पीतल का त्रिशूल, दीपक, धूप स्टैंड, तीन घंटियां, तांबगे के शेषनाग समेत दानपात्र में रखी नगदी ले उड़े। चोरी की इस घटना का पता अगले दिन तब चला जब परिवारजन मंदिर में पूजा-अर्चना को पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440