हल्द्वानी में 355वें गुरू प्रकाश पर्व को लेकर दूसरे दिन गुरू सिंघ सभा से प्रारम्भ हुई प्रभात फेरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साहिब श्री गुरु नानक देव जी की दसवीं जोत साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंघ जी के 355 वे प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष्य में आज दूसरी प्रभात फेरी प्रातः 5.30 बजे गुरुद्वारा सिंघ सभा से शुरू होकर मीरा मार्ग, रामपुर रोड, विष्णु पुरी, गली नंबर 8, 9 से होते हुए गुरुद्वारा हरिकृशन साहिब जी रामपुर रोड गली नंबर 6 पहुंची। शबदी जत्थों के रूप में समूह संगत ने गुरु साहिब द्वारा उच्चारण की हुए वाणी का गायन किया। संगत ने अपने घरों को रोशनी की मालाओं से सजाकर, आतिशबाजी कर संगत पर पुष्प वर्षा की वहीं रामपुर रोड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पुष्पवर्षा कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष स. रंजीत सिंघ ने रामपुर रोड गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष स. अमरीक सिंघ व प्रभातफेरी में पहुंची समूह संगत का धन्यवाद किया। इस क्रम में कल तीसरी प्रभातफेरी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजिंदर नगर, हल्द्वानी जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

प्रभात फेरी में रंजीत सिंघ आनंद, अमरीक सिंघ आनंद, रविंदरपाल सिंघ शंटी, गुरविंदर सिंघ, अमरजीत सिंघ साहनी, जसपाल सिंघ चंडोक, तजिंदर सिंघ, रविंदरपाल सिंघ, हरविंदर सिंघ आनन्द, मनप्रीत सिंघ, दलजीत सिंघ, भुप्रीत सिंघ, कमलदीप सिंघ ओबरॉय, अमरजोत सिंघ सेठी, परमजीत सिंघ पम्मा, इंदरपाल सिंघ आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें -   39 साल की बेदाग सेवा के बाद भावुक हुई विदाई, हरिश्चंद्र अवस्थी को सम्मानित कर बोला पूरा दुग्ध संघ परिवार— 'आपका योगदान हमेशा रहेगा याद'
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440