समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथालॉजी विभाग में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को ऑनलाइन द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रदान किया गया। राम कथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी अयोध्या के तत्वावधान में 21-25 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय (सीनियर वगॅ) ऑन लाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से अनेकों आर्टिस्टो ने प्रतिभाग किया था । इस दौरान उपाध्याय को ऑनलाइन द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पूर्व इनको मात्रृका पुरुस्कार, नटराज कला रत्न सम्मान, कलाअनन्त सम्मान, कोरोना वोरियर सम्मान, उत्कृष्टता सम्मान, सहित अनेकों राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई स्वर्ण पदक, कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह इत्यादि प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रकाश उपाध्याय ने कोरोना काल में लगभग 40 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर आन लाइन पेन्टिंग प्रतियोगिता व प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इसके लिए प्रकाश ने देश के विभिन्न प्रदेशों मे चित्रकला प्रदर्शनियांे व कार्यशालाओं मे प्रतिभाग किया जिसके लिए इनको विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरुस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त प्रकाश चन्द्र उपाध्याय 50 से अधिक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट गैलरी व आर्टिस्ट ग्रुप के सक्रिय सदस्य भी हैं। इनको कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रमाण पत्र व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। प्रकाश के नाम 6 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड व तीन सामूहिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












