संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की आग से जलकर मौत, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी। मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीतपुर निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका देवी की शादी 19 दिसंबर 2022 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी गुड्डू के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। आरोप है कि पति गुड्डू, सास कमलेश और देवर कमल आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी व्रत कब है और चातुर्मास में किन नियमों का पालन किया जाता है

आरोप लगाया कि पति का प्रेम प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ भी चल रहा है। आरोप है कि उसकी बहन का लगातार मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। शिकायत में बताया कि परेशान होकर सात मार्च को प्रियंका ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अधजली हालत में उसे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

बताया कि उसकी बहन आठ माह की गर्भवती थी, उपचार के दौरान पेट में उसके बच्चे की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि गुड्डू, कमलेश और कमल निवासी शांतरशाह के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440