7-8 जनवरी 2024 को हल्द्वानी में होने वाले माले के तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से, बैठक कर की चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की हल्द्वानी ब्रांच की बैठक ऐक्टू कार्यालय हल्द्वानी में संपन्न हुई। जिसमें हल्द्वानी में 7 और 6 जनवरी 2024 को होने वाले तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, सरकारी खजाने की लूट, महिलाओं- दलितों- अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और आमजन के अधिकार पर बढ़ते हमले के साथ जनता के बीच तीखा धार्मिक विभाजन पैदा करना मोदी सरकार की पहचान बन गए हैं। यहां तक कि संघ- भाजपा इजराइल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे सामूहिक नरसंहार का समर्थन करते हुए इसका इस्तेमाल भी देश में विभाजन की खाई को चौड़ा करने के लिए कर रहे हैं। आजादी के बाद से ही भारत की विदेश नीति फिलिस्तीन की उत्पीड़ित जनता के पक्ष में रही है लेकिन मोदी सरकार इसको पलट कर इजराइल के अन्याय के पक्ष में खड़ी है। मजदूर,किसान, बेरोजगार, छात्र, युवा, महिलाएं, छोटे मझोले व्यवसाई व समाज के सभी कमजोर हिस्से अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में देश की जनता को इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि, राज्य की धामी सरकार जनता के घर व्यापार उजाड़ने की नीति पर काम कर रही है। हमें जनता के इस तकलीफ भरे समय में लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा।ष्

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: घास लेने गई महिला को उठा ले गया गुलदार, 2 किमी दूर जंगल में मिला शव

बैठक में अगले साल की शुरुआत में 7-8 जनवरी 2024 को हल्द्वानी में होने वाले भाकपा (माले) के आगामी तीसरे राज्य सम्मेलन और सांगठनिक विस्तार पर भी बात हुई। इसके लिए हल्द्वानी में सघन अभियान चलाने का करने का निर्णय लिया गया। आगामी राज्य सम्मेलन से पहले पार्टी सदस्यता को बढ़ाने के लिए चौतरफा पहलकदमी ली जायेगी।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

बैठक में भाकपा माले जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, जोगेंद्र लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गड़िया, मुकेश जोशी, विवेक, मनोज सिंह आर्य, ललित जोशी, चन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440