राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नैना देवी और बाबा नीम करोली से लिया आशीर्वाद, देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड में इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा चर्चा में है। अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल पहुंचीं और यहां उन्होंने पहले शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मां नैना देवी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति के आगमन पर मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

मां नैना देवी मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कुछ समय मंदिर परिसर में रुककर मां की स्तुति की।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

बताया जाता है कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और नैनीताल आने वाला हर भक्त यहां मत्था टेकना नहीं भूलता।

कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल लौटीं, जहां उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इससे पहले राष्ट्रपति ने नैनीताल राजभवन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। उनके साथ राज्यपाल गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440