हल्द्वानी श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष

खबर शेयर करें

प्राचार्य डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ हल्द्वानी (Shri Mahadev Giri Sanskrit College Devalchod Haldwani) के हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये। तीनों पदों में एक-एक नामांकन होने के बाद अनुराग जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि सचिव पद पर दीपक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर सचिन पाण्डेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी (Principal Dr. Naveen Chandra Joshi) ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के शिक्षकों डा कृष्ण चन्द्र जोशी डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल आचार्य महेश चन्द्र जोशी डा कैलाश चन्द्र सनवाल आचार्य राकेश पंत श्रीमती कंचन डालाकोटी वह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेश जोशी ने बधाई दी।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग जोशी ने अपने बयान में कहा कि वे महाविद्यालय का वातावरण सुन्दर हो छात्रों की समस्याओं का समाधान हो इस हेतु वे निरन्तर प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी को भाजपा ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता, 8 नए चेहरों से मजबूत हुई प्रवक्ता टोली
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440