प्रेस क्लब हल्द्वानी ने दिया समाजसेवी कनक चंद व सिद्धि सुयाल को कोरोना योद्धा सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी ने शुक्रवार को कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में उल्लेखनीय कार्यों के लिये श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) की संचालिका व अध्यक्ष कनक चंद्र एवं समाजसेविका सिद्धि सुयाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक तारा चन्द्र गुरूरानी तथा अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने संयुक्त रूप से कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान करते हुए कनक व सिद्धि को उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अपनी कार्य कुशल शैली से लोगों को प्रभावित किया है।
प्रेस क्लब टीम में कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, खेल प्रकोष्ठ परवीन चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव सुशील शर्मा, प्रचार सचिव फरहत रउफ, उपसचिव कमल जोशी, सुश्री नीरू भल्ला सहित आदि पत्रकारगण शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पहले प्रयास में UKPCS में चमकीं हल्द्वानी की डॉ0 प्रतीक्षा राज चौहान, 10वीं रैंक के साथ बनीं नायब तहसीलदार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440