प्रेस क्लब हल्द्वानी ने अब इन कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी की ओर से कोरोना महामारी के दौरान बेहतर व उत्कृष्ट कार्यों करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का अभियान जारी है। शुक्रवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ के दिशा-निर्देश में कोरोना वायरस संक्रमण काल में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले एआरटीओ एवं पुलिस अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में एआरटीओ डॉ0 गुरदेव सिंह, बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार, एसआई कुसुम रावत, सिपाही सुनीता सीपाल, परवेज खान, यातायात नगर पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल राठी, दिगम्बर सनवाल, अनिल टम्टा, बबीता बोरा, हीरा सिंह, जितेन्द्र सिंह, आरटीओ पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल शामिल थे।

सम्मानित करने वालों में क्लब के महामंत्री मनोज पाण्डे, खेल प्रभारी प्रवीण चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव सुशील शर्मा, आशुतोष कोकला, प्रचार सचिव फहरत रहुफ उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब के द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440