24 दिसंबर को हाेगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जिले के शिक्षक संगठनों में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की दून इकाई ने अपना चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके साथ ही शिक्षकों ने विभिन्न पदों के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 24 दिसंबर और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव 26 दिसंबर को रेसकोर्स स्थित शिक्षक भवन में होगा। चुनाव की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होगी। चुनाव के संबंध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर को आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया। वहीं, वर्तमान जिला मंत्री सूरज मंद्रवाल को फिर से इस पद हेतु प्रत्याशी बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डोईवाला से राजेश डोभाल, कोषाध्यक्ष पद पर सहसपुर से कनकलता सेमवाल और संयुक्त मंत्री पद पर कालसी से पूजा गोयल को प्रत्याशी बनाया गया है। जनपद के सभी ब्लॉकों को प्रतिनिधित्व देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल, मीडिया प्रभारी विपिन मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर योगंबर बौठियाल, मंत्री कांति करासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ त्रैवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र कुकरेती, महामंत्री पद पर प्रमोद सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार लखेड़ा दावेदारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440