देहरादून में प्रधान संगठन ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आज राजधानी देहरादून में प्रधान संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। जहां हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। 
कूच में सभी 13 जिलों के प्रधानों ने भाग लिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रधान संगठन के संरक्षक मनोहर आर्य ने कहा कि प्रधान 14 दिन से मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि प्रधानों से मिलने नहीं पहुंचा है। प्रधानों की बात सुनने के बजाय सरकार आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत सरकार ने ग्राम सभाओं के खुली बैठकों का एजेंडा जारी कर दिया है। प्रधान संगठन सरकार के किसी भी दबाव में नहीं आएगा। सरकार की उपेक्षा के खिलाफ सोमवार को प्रधान संगठन गांधी पार्क से रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इसके बाद भी अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440