ढेला व फीका नदी पर तटबंध बनाने को भेजा जाएगा प्रस्ताव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऊधमसिंह नगर की ढेला व फीका नदियों पर तटबंध बनाने का प्रस्ताव फिर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। विधायक आदेश चौहान द्वार उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इन दोनों नदियों के किनारों में रामनगर, काशीपुर व जसपुर में बाढ़ सुरक्षा व कटाव रोकने के लिए 88.56 करोड़ रुपये की योजना बना कर स्वीकृति के लिए गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) को भेजी गई थी। यह मामला जीएफसीसी में लंबित होने के कारण और वर्तमान जरूरत के मुताबिक इसे फिर से संशोधित किया जा रहा है।
जसपुर बस अड्डे का निर्माण अभी कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण नहीं हो पा रहा है। परिवहन निगम ने अस्थायी अव्यवस्था के तहत जसपुर में एक बस स्टाप का निर्माण किया है। यहां यात्रियों के आने व जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विधायक आदेश चौहान के सवाल का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बताया कि इस जसपुर में बस अड्डा बनाने के लिए नगर पालिका की जमीन चिह्नित की गई है। परिवहन निगम ने माली हालात का हवाला देते हुए इस जमीन को मुफ्त देने का अनुरोध किया है। अभी भूमि का मामला कोर्ट में चल रहा है इस कारण इसे परिवहन निगम को हस्तांतरित किया जाना संभव नहीं है। इसके के चलते बस अड्डे निर्माण में देरी हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440