कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाती है अजवाइन और सौंफ का पानी पीने से

खबर शेयर करें

Drinking celery and fennel water provides relief from many diseases.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। भारतीय किचन में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो खाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन मसालों से तैयार किया गया पानी पीने से शरीर को कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अजवाइन और सौंफ से तैयार किए गए पानी का सेवन करने से आपको पेट संबंधी समस्याओं को कई तरह की बीमारियों से राहत मिलेगी। तो चलिए आपको बताते हैं अजवाइन और सौंफ का पानी पीने के फायदे…

पेट की समस्या से मिलेगा आराम
नियमित रुप से यदि आप सौंफ और अजवाइन का पानी पिएंगे तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा। अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से भी आपको आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

खांसी-जुकाम भागेगा दूर
बदलते मौसम में सबसे पहले गला खराब और जुकाम जैसी समस्याएं होती हैं इनसे राहत पाने के लिए आप अजवाइन और सौंफ से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं। गले की खराश और खांसी से आपको काफी आराम मिलेगा।

कम होगा कोलेस्ट्रॉल का स्तर
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए भी आप इससे तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी में कैलोरी भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाते हैं। साथ ही इस पानी का सेवन करने से आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

मॉर्निंग सिकनेस से मिलेगा आराम
कई लोगों की सुबह उठते उल्टी, जी मिचलाना और घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप सौंफ और अजवाइन से तैयार पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी से आप ताजगी भी महसूस करेंगे।

त्वचा के लिए फायदेमंद
अजवाइन और सौंफ का पानी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इस पानी के सेवन से आपकी त्वचा डिटॉक्सीफाई होती है और त्वचा पिंपल से मुक्त होती है।

सुबह खाली पेट पिएं
आप सौंफ और अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इससे आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440