Provided cooperation in cow service on the foundation day of Atal Bharat Samman Foundation
समाचार सच, हल्द्वानी। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड प्रदेश की कुमाऊं टीम द्वारा 9 जुलाई 2023 को अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की स्थापना दिवस के उपलक्ष में हल्दुचौड़ में स्थित गौशाला में गौ सेवा हेतु सहयोग राशि प्रदान की गई।
अटल भारत सम्मान की अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवल जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अध्यक्ष सीमा देवल, महासचिव शालिनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुसुमलता केसरवानी, सह सचिव अर्चना मित्तल, उपाध्यक्ष बीनू जायसवाल, मंत्री रिचा गोयल, कार्यकारिणी सदस्य नेहा देववंशी पूनम अग्रवाल, दिपिंका अग्रवाल,, मंजू केसरवानी, सारिका केसरवानी, नीतू केसरवानी, आदि लोग उपस्थित रहे। हम सबको गौ सेवा कर आनंद की अनुभूति हुई, बचपन की यादें ताजा हुई, आजकल के परिवेश में गौ सेवा गौ रक्षा के लिए हम सबको आगे बढ़ कर आना होगा। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि समय-समय पर हमारी पूरी टीम को सेवा हेतु आगे भी आती रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















