प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल में श्रेष्ठ कार्यकर्ता बढ़ता हैं आगे : नवीन वर्मा

खबर शेयर करें

-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली पत्रकार वार्ता में श्री वर्मा ने दी क्रिया कलापों के बारे में जानकारी

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल में स्वतः ही श्रेष्ठ कार्यकर्ता आगे बढ़ता है और निवर्तमान पदाधिकारी उन्हें सहर्ष आगे बढ़ाते हैैं।

यहां एक रैस्टोरेंट में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली पत्रकार वार्ता में श्री वर्मा ने उक्त उद्गार व्यक्त किये। उनका कहना था कि वर्तामान में संगठन के संरक्षक बाबूलाल गुप्ता ने 2009 में स्वतः ही पद त्याग कर अनिल गोयाल को प्रदेश अध्यक्ष बनवाया और इस नई कार्यकारिणी के लिए निर्वतमान अध्यक्ष श्री गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए मुझे प्रस्तावित किया। साथ ही संगठन में सबसे क्रियाशील पद महामंत्री का होता है। उसके लिए सबसे जुझारू जिलाध्यक्ष चमोली के प्रकाश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

श्री वर्मा का कहना था कि व्यापारियों को संदेश देना चाहते हैं कि हम संगठन को आप सभी के संयुक्त प्रयास से बहुत आगे ले जायेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अपने वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर सशक्त प्रदेश मंत्री परिषद का मनोनयन 5 जनवरी 2020 तक तथा जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की मनोनयन सूची 7 जनवरी तक जारी कर दी जायेगी। प्रदेश में व्यापार मण्डल को प्रभावी तरीके से चलाने के लिए शीघ्र ही दो प्रदेश संयुक्त महामंत्रियों का मनोनयन तथा कुमाऊँ एवं गढ़वाल क्षेत्र के अलग अलग मण्डल प्रभारी का भी शीघ्र ही मनोनयन किया जायेगा।
सम्पूर्ण प्रान्त में प्रान्तीय एवं जिला/नगर कार्यकारिणी को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से समयबद्ध तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया के लिये प्रदेश में मुख्य चुनाव अधिकारी के मनोनयन का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

नगर इकाईयों के निर्वाचान प्रक्रिया शीघ्र:
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने बतया कि प्रदेश के जिननगर इकाईयों के चुनाव काफी समय से लंबित हैं तथा उनमें प्रमुखता से रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हल्द्वानी महानगर, रूद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा, नैनीताल की मल्लीताल ईकाई, रामनगर, बाजपुर जो भंग चल रही है। उनके निर्वाचन की प्रक्रिया शीघ्र ही जिलाध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों के मनोनयन के बाद करायी जायेगी।

प्रान्तीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण जनवरी के अंतिम सप्ताह में:
श्री वर्मा ने बताया कि प्रान्तीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जायेगा जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार जैन दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर खारेवाला मुम्बई के आने की संस्तुति मिल गई है। इस संदर्भ में संगठन के संरक्षकों व निर्वतमान अध्यक्ष अनिल गोयल से वार्ता का समय व स्थान तय किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

व्यापारियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलायी बर्दाश्त नहीं:
श्री वर्मा ने यापारियों की सुरक्षा में प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा जिला एवं नगर प्रशासन से अपील की जाती है कि व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाये तथा प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश के व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों के संस्थान या परिसर में किसी प्रकार की कार्यवाही करने के लिए वहां के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष को विश्वास में लेना आवश्यकीय होगा।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने किया चुनाव अधिकारी व मतदाता का आभार:
प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि वह वर्तमान में प्रदेश की 553 इकाईयों और 19 जिलों तथा प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ 799 मतदाताओं हेतु पूरी व्यवस्था बनाकर सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराने के लिए चुनाव अधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी एवं समस्त मतदाता का आभार व्यक्त करते हैं।

वार्ता में निर्वतमान जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हर्षवर्द्धन पाण्डे, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल, एनसी तिवारी, संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, रूपेन्द्र नागर, लाला जायसवाल, संदीप गुप्ता, नवनीत राणा उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440