जी-20 के तहत इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में जनभागीदारी प्रतियोगिताएं आयोजित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में सोमवार को जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित जनभागीदारी अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के लिए भारत को जी-20 का अध्यक्ष बनाया गया है तथा इससे संबंधित देशों का सम्मेलन भी भारत में ही आयोजित किया जाना है। जी-20, कार्यक्रमों को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए जन भागीदार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के छात्राध्यापको ने गतिविधियों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें -   मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें

कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक के अनुसार जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन लेखन, पोस्टर व रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राध्यापको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

छात्राध्यापको ने स्लोगन लेखन, पोस्टर व रंगोली बनाकर कर ‘‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’’ व वसुधैव कुटुम्बकम जैसे मंत्र को अपनी कला के माध्यम से संदेश दिया। उन्होंने यह दर्शाया कि आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के साथ ही सम्पूर्ण विश्व का हो विकास हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   25 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसी मौके पर बीएड छात्र-छात्राओं द्वारा बच्चों को सुगम व सरल तरीके से शिक्षा देने का लिए कलात्मक और ज्ञान के अनुरूप मॉडल मेला लगाकर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 गायत्री मठपाल, डॉ0 रूपा पालीवाल, दीप्ति बरोला, मोहना बिष्ट, पवन सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440