पंजाब बम ब्लास्ट : आतंकी साजिशकर्ता के आरोपियों को शरण देने वाले यूएस नगर जिले के पंतनगर से चार लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर /देहरादून। पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। आपकों बता दें कि इन पकड़े गये आरोपियों द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण दी जा रही थी। नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर व लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा छह लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसमें एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखंड में शरण लिये जाने की सूचना पर उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन दिन तक ऑपरेशन चलाया। इस दौरान शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह (26 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर व उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह (24 साल) निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना कैलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंह नगर, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड पुत्र स्व. गुरवेल सिंह (30 साल) निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर तथा गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह (24 साल) निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर यूपी, हाल निवासी संधू ढाबा बाजपुर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -   1 जुलाई से खुलेंगे उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के एडमिशन, फीस में बड़ी राहत और 2 नए कोर्स लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

पकड़े गए चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल बरामद की गई है तथा इनके द्वारा अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद की गई है। जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देने और लाने ले जाने के लिए उपरोक्त कार को प्रयोग में लाया जा रहा था। पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इंटरनेट व व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें -   भुवनेश्वर में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन, अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण जीत एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440