चोरगलिया में अजगर ने किसान के पालतू कुत्ते को निगला, गांव में मंचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक अजगर ने ग्रामीणों के धान के खेत में घुस कर एक किसान के पालतू कुत्ते को निगल लिया। इस घटना के बाद, ग्रामीण खौफ में आ गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

चोरगलिया के मदनपुर गांव हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज से लगा हुआ है। गांव के निवासी भवान दास का पालतू कुत्ता सुबह उनके धान के खेत में घूम रहा था, और फिर अचानक उसकी आवाज बंद हो गई। जब भवान सिंह खेत में पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि एक अजगर खेत में था और वह कुत्ते को निगल रहा था।

इस घटना के बाद, अन्य ग्रामीण भी खौफजदा हो गए, और वे तुरंत ग्रामीण समुदाय को एकत्र किया। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर, वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। इस रेस्क्यू टीम में वन दरोगा मोहन लखेड़ा, राजेन्द्र जोशी, वन रक्षक सुरेश मेहरा, राहुल और ग्रामीण शामिल थे। छकाता रेंज के रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि चोरगलिया क्षेत्र में अजगरों की काफी आबादी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: दशमी श्राद्ध सोमवार, 05 अक्टूबर को, यह तिथि पितरों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए समर्पित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440