राधिका ने जीता करवाचौथ क्वीन का खिताब सुशीला बनी सर्वश्रेष्ठ डांसर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरुदेव फॉउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में करवाचौथ क्वीन का खिताब राधिका टण्डन के सर सजा तथा सुशीला बगड़वाल को बेस्ट डांसर के खिताब से नवाजा गया। परिणय वाटिका बैंकट हॉल में मिसेज करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता तथा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्य्क्ष डॉक्टर रेनू शरन तथा एम एस सेवा संस्थान की अध्य्क्ष मीरा श्रोत्रिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया तथा विशिष्ट अतिथि रिचा गोयल को आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के मामले में अज्ञात निहंगों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

समारोह डांडिया तथा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे करवाचौथ क्वीन का खिताब राधिका टण्डन के सर सजा तथा सुशीला बगड़वाल को बेस्ट डांसर के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को गुरुदेव फॉउंडेशन की संस्थापिका हर्षिता द्वारा पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में रेणु शरण, ऋचा गोयल तथा हर्षिता शर्मा स्वयं रहे। समारोह में कमलेश बगडवाल, स्वाति गोयल तथा अर्चना गोयल मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के किसानों को मिली 300 करोड़ से ज्यादा की बड़ी सौगात, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440