नहीं रहे बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज, 83 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति और बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वह करीब 5 दशक तक बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े रहे।

देश में राहुल बजाज ने दुपहिया और तिपहिया वाहनों के क्षेत्र में बजाज ऑटो को खड़ा किया और उसे ऊंचाईयों तक पहुंचाया। वही वह साल 2006 से लेकर 2010 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे। देश में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए साल 2001 में उन्हें पद्म भूषण का सम्मान भी दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-रामनगर रोड पर भीषण हादसा, बस से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

सफलतम उद्योगपति राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी। इसके अलावा बजाज ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की थी।

1968 में उन्होनें बजाज ऑटो के सीईओ का पदभार संभाला और 1972 में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्त हुए। उन्होंने 1979 से 1980 तक सीआईआई के अध्यक्ष और साथ ही सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

यह भी पढ़ें -   दुखद- उत्तराखण्डः खाई में गिरी बोलेरो, 8 की मौत, 2 का रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया शोक

उन्हें 1986-89 तक तत्कालीन इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और 1999 से 2000 के दौरान दूसरी बार सीआईआई के अध्यक्ष बने। अप्रैल 2021 में उन्होंने बजाज ऑटो के चेयरमैन के रूप में पद छोड़ दिया। हालांकि उन्हें 5 साल के लिए कंपनी के एमेरिटस चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440