550 करोड़ रुपये में विकसित होगा रेलवे स्टेशन, टीम ने किया साइट का निरीक्षण

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। एमडीडीए व रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) ने आइआइटी रुड़की की सिविल इंजीनियिरिंग टीम के साथ साइट का निरीक्षण किया। संयुक्त निरीक्षण में सॉइल टेस्टिंग के लिए स्थान चिह्नित किए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि आधुनिकीकरण परियोजना के तहत बहुमंजिला भवनों के निर्माण भी किए जाएंगे। दून की जमीन भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील है। लिहाजा, किस स्थल पर बहुमंजिला भवन खड़े किए जा सकते हैं यह तय करना जरूरी है। ताकि, सॉइल टेस्टिंग के आधार पर हाई राइज बिल्डिंग जोन तय किए जा सकें। सॉइल टेस्टिंग की रिपोर्ट के बाद मास्टर प्लान में भी हाई राइज बिल्डिंग जोन तय कर दिए जाएंगे। इससे बहुमंजिला भवनों के निर्माण की तकनीकी जरूरत को भी पूरा कर दिया जाएगा। शुरुआती औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद परियोजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण में आइआइटी रुड़की के सिविल इंजीनियङ्क्षरग अनुभाग के विशेषज्ञ प्रो. सतेंद्र मित्तल आदि उपस्थित रहे। रेलवे स्टेशन का विकास करीब 550 करोड़ रुपये से किया जाएगा। पूरे काम में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखा जाए। खासकर इसके अग्र भाग का स्वरूप वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) की तरह नजर आएगा। रेलवे स्टेशन पर अधिक भीड़ के दौरान भी व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए अराइवल (आगमन) व डिपार्चर (प्रस्थान) के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। जब भी यात्री प्लेटफार्म पर पहुंचेंगे तो ट्रेन के आने तक वह यहां पर विश्राम कर सकेंगे। उनकी सुविधा के लिए रेस्तरां आदि की व्यवस्थाएं रहेंगी। साथ ही प्लेटफार्म के ऊपर मानक ऊंचाई पर कॉनकोर्स (विभिन्न गतिविधियों जैसे इंतजार करने, बैठने, खाने-पीने आदि की एक साथ व्यस्था का साधन) बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440