उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पिछले तीन दिनों से बढ़ी ठंड से आज भी राहत मिल रही है। उत्तराखंड के लगभग अधिकतर इलाकों में बुधवार को भी बारिश जारी है। वहीं आज तड़के राजधानी देहरादून में गरज के साथ बारिश हुई। सुबह दस बजे बाद अचानक देहरादून में मूसलाधार बारिश होने लगी। चारधाम, औली सहित राज्य की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। आज भी यहां बर्फबारी हुई है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी खूब बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। पर्वतीय इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की है। देहरादून में सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से ठिठुरन रही।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440