राजपुरा चौकी पुलिस ने पकड़ा स्मैक तस्कर, 14.27 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने स्मैक के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है। जबकि उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी पुलिस ने बीती रात गौला गेट के पास चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच एक स्कूटी चालक को रूकने का इशारा किया तो चालक ने उसे भगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर स्कूटी को रोक लिया। जब चालक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 14.27 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस पर पुलिस ने स्कूटी सवार तस्कर गोल्डी राय पुत्र गोपाल राय निवासी वार्ड नं. 13 राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह किच्छा, बहेड़ी से स्मैक लाकर यहां से पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने स्मैक तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440