राजपुरा पुलिस ने फरार चल रहे 02 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायलय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय में उपस्थित न होने वाले अभियुक्तो व वारण्टीयों की धर पकङ के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ।

इसी अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबन्स सिंह सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक हरेंन्द्र चौधरी के द्वारा वारण्टियों के धर पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: मनोकामना को पूरी करने के 21 पीपल के पत्तों से करें हनुमान जी का ये खास उपाय, दूर होगी परेशानियां

जिसमें राजपुरा चौकी प्रभारी दिनेश जोशी व पुलिस टीम द्वारा बुधवार को लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त नितिन पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 13 राजपुरा, राजीव कुमार पुत्र पतराम निवासी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी

Rajpura police arrested 02 warranty accused who were absconding

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440