ओखलकांडा की बहनों के लिए रक्षाबंधन की मुफ्त बस यात्रा बनी सपना, क्षेत्र में रोडवेज सेवा ही नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, पतलोट/नैनीताल।
रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा के बावजूद ओखलकांडा ब्लॉक की बहनों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। वजह यह है कि पूरे क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा ही उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार की घोषणा का फायदा पाने के लिए भी महिलाओं के सामने कोई विकल्प नहीं है।

रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जानी है। लेकिन ओखलकांडा ब्लॉक में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने के कारण यहां की महिलाओं के लिए यह सुविधा महज घोषणा बनकर रह गई है।

समाजसेवी भूपाल सिंह बर्गली का कहना है कि ओखलकांडा क्षेत्र में लंबे समय से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। इसके बावजूद अभी तक क्षेत्र को रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं हेमा बर्गली और जानकी बर्गली ने कहा कि यदि ओखलकांडा क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा संचालित होती तो स्थानीय महिलाओं को भी मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन संबंधी घोषणा का सीधा लाभ मिल सकता था। उनका कहना है कि परिवहन सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को आने-जाने के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मघा नक्षत्र में द्वादशी तिथि, आज होगा पार्वण श्राद्ध, जानें 7 अक्टूबर का राशिफल

भवाली डिपो के एआरएम विजय तिवारी ने बताया कि ओखलकांडा क्षेत्र में रोडवेज बस संचालन के संबंध में अभी कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रस्ताव मिलने अथवा उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश प्राप्त होने पर क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा शुरू करने की संभावना पर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि ओखलकांडा जैसे पर्वतीय क्षेत्र में नियमित रोडवेज सेवा केवल रक्षाबंधन की मुफ्त यात्रा के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आवाजाही के लिए भी जरूरी है। अब लोगों की नजर परिवहन विभाग और सरकार की ओर है कि क्षेत्र में बस सेवा कब शुरू होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440