5 मार्च से सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा रामनगर कोसी बैराज पुल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। आगामी जी-20 सम्मेलन को लेकर कोसी बैराज पुल पर सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन आगामी 5 मार्च से अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा। आगामी मार्च माह के अंतिम सप्ताह में रामनगर क्षेत्र अंतर्गत आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर कोसी बैराज पुल रामनगर का नवीनीकरण, (पेंट तथा मरम्मतीकरण का कार्य 5 मार्च से किया जाना हैं। चूंकि उक्त कार्य को सम्पन्न करने में लगभग 10 से 15 दिवस का समय लगने की संभावना है। जिस कारण कोसी बैराज पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन 5 मार्च से अग्रिम आदेश तक पूर्णतः बंद रहेगा। अतः उक्त तिथि से सभी प्रकार के वाहनो का संचालन नया कोसी पुल से रहेगा ।

Ramnagar Kosi Barrage bridge will be closed for all types of vehicles from March 5

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् पर कांग्रेस के रुख को लेकर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440