शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया कई बार दुष्कर्म, तहरीर पर कार्रवाई न होने पर ली कोर्ट की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। युवती को ब्लैकमेल कर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने झांसे में लेकर अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर कई बार हवस का शिकार बनाया। शादी का दबाव बनाने पर साथियों के माध्यम से डराया-धमकाया। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में युवती ने कहा कि अप्रैल 2022 में एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। 20 अगस्त 2022 की सुबह उसने डाकपत्थर स्थित फास्ट फूड कॉर्नर में ले गया। वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद वीडियो के नाम से ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

तहरीर में आरोप है कि बीते साल 31 जनवरी को पांच लोगों ने उसे घर पर सिलाई के लिए बुलाया। वहां जाने पर सभी ने जबरन आरोपी युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। युवक ने दुष्कर्म किया। कई बार कहने पर भी उसके साथ शादी नहीं की। शादी के लिए बोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इधर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य पांच के खिलाफ षडयंत्र में शामिल होने की धाराओं में में मुकदमा दर्ज किया है। जांच महिला एसआई नीमा रावत को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रिजल्ट में देरी पर एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, छत पर चढ़े छात्र; दो ने खुद पर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440