
समाचार सच, हल्द्वानी। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर राष्ट्रीय लोक मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पीठासीन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अपीलीय न्यायाधिकरण प्रशांत जोशी व विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज हल्द्वानी अमनिन्दर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व व उनके महान आदर्श आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं। कहा कि वे आडंबरों एवं रूढ़ियों के खिलाफ थे। उनके अनुसार मोक्ष एवं मुक्ति किसी नगर एवं लोक में नहीं मिलती, अपनी इच्छाओं से मुक्ति एवं नियंत्रण पा लेना ही सच्चा मोक्ष है। यही दुखों से छुटकारे का उपाय भी है। कार्यक्रम में रवि रोटी बैंक के संस्थापक तरूण सक्सेना को सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष का मानव सेवा सम्मान भी दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मंच के संयोजक एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















