हल्द्वानी में हिन्दू नववर्ष की पावन बेला पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

खबर शेयर करें

रामराज्य की स्थापना के लिए काम करें स्वयंसेवकः डा. शैलेंद्र

समाचार सच, हल्द्वानी। हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होने की पावन बेला पर उत्सवी माहौल है। पर्व के क्रम में रविवार को हल्द्वानी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन मे 700 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन श्री रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वहीं संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक डा. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों से अनुशासित रहकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे आने की बात कही। उन्होंने रामराज्य की स्थापना के लिए काम करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   सांसों की कीमत समझें, हर साल एक पेड़ लगाएं” - पर्यावरणविद आशुतोष पन्त का संदेश

उन्होंने डा. केशव बलिराम हेडगेवार के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा। साथ ही आपनी संस्कृति, भाषा, संस्कार, परंपराओं पर गर्व करने की बात कही। कहा इन बिंदुओं को साथ लेकर चलने से ही उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा जा सकता है। डा. शैलेंद्र ने हजारों हजार स्वयंसेवकों के त्याग, बलिदान को व्यर्थ न जाने देने की बात कही। साथ ही देश सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति करे इसके लिए सभी प्रयास करें। उन्होंने कहा आने वाली सदी हिंदुत्व की होगी और उसके चिन्ह हमें दिख रहे हैं। संघ के स्वयंसेवक शाखाओं के माध्यम से श्रद्धा और समर्पण के साथ कार्य करें और भारत को विश्व का सिरमौर बनाए। इधर, पथ संचलन के दौरान उत्साहित लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

इस मौके पर प्रांत संघचालक डा.बहादुर सिंह बिष्ट, प्रांत सहप्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी, जिला संघचालक डा. नीलंबर भट्ट, नगर संघचालक विवेक कश्यप, जिला कार्यवाह गोधन सिंह धौनी, नगर कार्यवाह प्रकाश, एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सुरेश पांडे आदि रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440